Home > Crime > गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबल टाउन के पास एक व्यक्ति की बाइक को कार ने मारी टक्कर, घायल एमजीएम में भर्ती

गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबल टाउन के पास एक व्यक्ति की बाइक को कार ने मारी टक्कर, घायल एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबल टाउन के पास रविवार की शाम एक कार ने एक व्यक्ति जवाहरलाल कालिंदी की बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में जवाहरलाल कालिंदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके सर और शरीर के अन्य स्थानों पर चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवाहरलाल कालिंदी छोटा गोविंदपुर के सुंदरहातू के रहने वाले हैं। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें-सियासी सूरमाओं ने शुरू की जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के राजनीतिक दंगल की तैयारी, जोड़-तोड़ शुरू

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply