Home > Jamshedpur > लाल बाबा फाउंड्री के पास केबल टाउन के रहने वाले छात्र पर युवकों ने किया हमला एमजीएम अस्पताल में भर्ती

लाल बाबा फाउंड्री के पास केबल टाउन के रहने वाले छात्र पर युवकों ने किया हमला एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : लाल बाबा फाउंड्री के पास गोलमुरी थाना क्षेत्र में केबल टाउन के रहने वाले छात्र के विशाल के साथ मारपीट की गई है। के विशाल का कुछ दिनों पहले टीननप्लेट में कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह युवक के विशाल को तलाश रहे थे। शनिवार को के विशाल के एक पड़ोसी सूरज सिंह ने कहा कि चलो घूम कर आते हैं। वह उसे लाल बाबा फाउंड्री ले गया। वहां बोला कि तुम यहीं खड़े रहो मैं 2 मिनट में आता हूं। सूरज सिंह के जाते ही 8 से 10 युवक लाठी डंडा व बेस बैट लेकर आए और के विशाल को मारपीट कर जख्मी कर दिया। के विशाल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पुलिस से कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें –डुमरिया के सबर टूना को नारियल के तेल से कराया जा रहा स्नान, आयुष्मान कार्ड बनाने का डीसी ने दिया निर्देश

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply