Home > India > राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज संसद में आएगा पीएम नरेंद्र मोदी का जवाब, भाजपा सांसद निशीकांत दुबे ने राहुल गांधी पर उठाई कार्यवाही की मांग

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज संसद में आएगा पीएम नरेंद्र मोदी का जवाब, भाजपा सांसद निशीकांत दुबे ने राहुल गांधी पर उठाई कार्यवाही की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र के दौरान गतिरोध के बाद इस पर चर्चा फिर से शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। इसी बीच भाजपा सांसद निशीकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। निशिकांत दुबे झारखंड के गोड्डा से भाजपा के सांसद है। वह अपनी बयानबाजी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। निशिकांत दुबे ने पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी ने बिना किसी सबूत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसलिए, उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में कांग्रेस पार्टी से 10 सवाल पूछे हैं। पूछा है कि आस्ट्रेलिया में साल 2010 में अडानी को माइंस दिलवाई गई थी। क्या उसमें कांग्रेस सरकार की भूमिका थी। प्रणव मुखर्जी आरएसएस के सदस्य हैं। उनके फंक्शन में जाते रहे हैं। क्या वह कांग्रेस के सदस्य हैं या नहीं। रॉबर्ट वाड्रा का लंदन में मकान होने संबंधी सवाल भी पूछा गया है।
इसे भी पढ़ें-तुर्किए और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या पहुंची 7800 से ज्यादा, 42259 लोग हुए हैं घायल

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply