Home > Health > डीसी विजया जाधव ने सबरों के लिए कैंप नहीं लगाने पर डुमरिया के एमओआईसी को किया शोकाज, सदर अस्पताल जाकर लिया सबर दंपति का हाल-चाल

डीसी विजया जाधव ने सबरों के लिए कैंप नहीं लगाने पर डुमरिया के एमओआईसी को किया शोकाज, सदर अस्पताल जाकर लिया सबर दंपति का हाल-चाल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : डीसी विजया जाधव ने सबरों के लिए कैंप नहीं लगाने पर डुमरिया के एमओआईसी को शो काज कर दिया है। एमओआईसी से 2 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डुमरिया प्रखंड के प्रत्येक पंचायत के सबर टोला में कुल सबर परिवारों की संख्या, स्त्री-पुरुष की संख्या, बच्चों की संख्या और मुख्यालय से उनकी दूरी का विवरण भी मांगा गया है। डीसी ने सबर परिवारों के लिए 13 फरवरी तक कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह कैंप 10 फरवरी को बोड़ाम में, 11 फरवरी को पटमदा में लगाया जाएगा। गौरतलब है कि डुमरिया के दंपाबेड़ा के रहने वाला टूना सबर और उसकी पत्नी सोमी सबर गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर डीसी ने इन दोनों को जमशेदपुर में खास महल के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों की हालत सामान्य है। टूना सबर को प्रोटीनेक्स और दाल का पानी दिया जा रहा है। कुछ दिनों बाद खाद्य पदार्थ दिया जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि 15 दिन के अंदर दंपति ठीक हो जाएंगे। सोमी सबर एनीमिक है। उसका भी इलाज चल रहा है। डीसी ने डुमरिया के सरकारी अस्पताल के एमओआईसी को निर्देश दिया है कि वह अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले सबर परिवारों की स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं। इस में लापरवाही नहीं बरतें।

इसे भी पढ़ें- कदमा में एक सिक्योरिटी गार्ड ने प्रेमिका के धोखा देने पर काट ली हाथ की नस, प्रेमिका ने गुलाब लेने से किया था मना

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply