Home > India > रूस से बढ़ रही है भारत की दोस्ती, सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का रूस ने दोहराया समर्थन

रूस से बढ़ रही है भारत की दोस्ती, सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का रूस ने दोहराया समर्थन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, दिल्ली : भारत और रूस की दोस्ती बढ़ रही है। यह पुराने मित्र एक बार फिर काफी नजदीक पहुंच चुके हैं। रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए भारत का समर्थन किया है। दिल्ली में मास्को के राजदूत डेनिश अलीपोव विश्व मामलों की भारतीय परिषद और रूसी परिषद के बीच एक वार्ता हुई। इस वार्ता में राजदूत ने फिर दोहराया कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन करते हैं। डेनिश अलीपोव ने बताया कि रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बने। गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अमेरिका के निकलने और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत और रूस करीब आना शुरू हुए हैं। भारत और रूस के बीच व्यापार बढ़ रहा है। रूस पर प्रतिबंध लगने के बाद भारत उसकी मदद के लिए आगे आया और रूसी तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया। यही नहीं भारत और रूस के बीच संबंधों में ईरान भी मदद कर रहा है। रूस से ईरान होकर एक व्यापारिक कोरिडोर बन रहा है। इससे व्यापार होगा।
रूस और ईरान से दोस्ती का देश के अंदरूनी हालात पर असर
भारत, रूस और ईरान की दोस्ती विश्व स्तर पर एक नए कूटनीतिक अभियान की शुरुआत की है। इस दोस्ती का भारत के अंदरूनी हालात पर भी असर पड़ रहा है। भारत में बदलते माहौल के तौर पर इस दोस्ती को देखा जा सकता है। इसी दोस्ती का असर है कि कश्मीर में पहली बार मोहर्रम के जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाले गए और पुलिस के आला अधिकारियों ने इन जिलों में शिरकत कर अजादारों के लिए सबील के स्टाल लगाए। यही नहीं, जब भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी की तो पार्टी ने नूपुर शर्मा समेत इस मुद्दे में शामिल सभी नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में पहली बार अपने उस मुस्लिम दोस्त का जिक्र किया, जिनके लिए उनकी मां ईद पर पकवान बनाया करती थी। नुपूर शर्मा के मामले में जब देश में तनाव बढ़ रहा था तो इसे खत्म करने के उपाय किए गए और रातों-रात माहौल बदल गया। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई बड़े आला पदाधिकारियों ने अपने प्रवक्ताओं और टीवी पर जाकर बोलने वाले नेताओं से कहा कि वह इस्लाम का सम्मान करें और किसी भी तरह की अमर्यादित टिप्पणी ना करें। हाल ही में हुए भाजपा के बड़े सम्मेलन में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ इसी तरह की नसीहत अपने नेताओं की है। यही नहीं, देश के हालात से भी समझा जा सकता है कि जो हालात पांच-छह साल पहले थे। उसकी तुलना में अभी स्थितियां काफी बेहतर हुई हैं।
यह भी पढें –टूट रही है चीन पाकिस्तान की दोस्ती, सुरक्षा परिषद में पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी घोषित

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस