Home > Jamshedpur > सोनारी के दोमुहानी आरती घाट पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे चेंजिंग रूम, नदी तक उतरने को बनेगी सीढ़ियां

सोनारी के दोमुहानी आरती घाट पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे चेंजिंग रूम, नदी तक उतरने को बनेगी सीढ़ियां

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी में प्रस्तावित दोमुहानी आरती घाट को धरातल पर उतारने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को साकची के डीसी ऑफिस में बैठक की। डीसी विजया जाधव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दोमुहानी आरती घाट के सुंदरीकरण और निर्माण का खाका तैयार किया गया है। दोमुहानी घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनाने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, नदी में उतरने के लिए सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दोमुहानी घाट लोक आस्था का केंद्र है। यहां हिंदू धर्म कांड होते हैं। लोगों को कर्मकांड करने में असुविधा होती है। इसीलिए वह इसका सुंदरीकरण करा रहे हैं। यहां लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। पुजारियों के लिए आवास बनाए जाएंगे। इसके अलावा छठ पर महिलाओं को कपड़े बदलने में असुविधा होती है। उनके लिए अस्थायी चेंजिंग रूम बनाया जाएगा। नदी में उतरने के लिए सीढ़ियां अधूरी बनी हुई हैं। सीढ़ियों को ठीक किया जाएगा। साथ ही नदी प्रदूषित नहीं हो इसके लिए नालों से आने वाले पानी का ट्रीटमेंट कर इससे पेड़ पौधों की सिंचाई होगी और बचे पानी को नदी में डाला जाएगा। ताकि, नदी को प्रदूषण से बचाया जा सके। स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस बैठक में स्वर्णरेखा परियोजना के भी पदाधिकारी थे। उनसे घाटों के तटबंध मजबूत करने और बीयर बनाने पर चर्चा हुई है। स्वर्णरेखा परियोजना के अधिकारियों कहना है कि तटबंध मजबूत करने और वीयर बनाने में लगभग 50 करोड़ रुपए लगेंगे। स्वर्णरेखा परियोजना के अधिकारियों ने मानगो के कुंवर बस्ती और अन्य इलाके में पत्थर लगाकर तटबंध बनाने का काम शुरू भी कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्णरेखा परियोजना के अधिकारियों से कहा है कि शहर में स्वर्णरेखा नदी पर छठ घाट बनाने की अनुमति दें। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मानगो फ्लाईओवर को लेकर भी टाटा स्टील टीएसयूआईएसएल और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाई गई है, जो योजना स्थल का सर्वे करेगी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने धनबाद की घटना पर बात करते हुए कहा कि रांची में शुक्रवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक हाईप्रोफाइल बैठक होने जा रही है। इसमें बिल्डिंग बाइलॉज के उल्लंघन के मामलों और अग्निशामक सेवाओं की समीक्षा की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने अग्निशमन विभाग को 25 करोड़ 36 लाख 24 हजार रुपए का फंड दिया था। इसमें से अग्निशमन विभाग अब तक एक करोड़ 86 लाख रुपए ही खर्च कर पाया है। खर्च में क्यों नहीं किया इस पर भी मंथन किया जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply