Home > Finance > साकची में कांग्रेस के नेता बबलू झा बोले- मध्यमवर्ग की बचत लूटने के लिए बनाया गया केंद्रीय बजट

साकची में कांग्रेस के नेता बबलू झा बोले- मध्यमवर्ग की बचत लूटने के लिए बनाया गया केंद्रीय बजट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में कांग्रेस के नेता बबलू झा ने बुधवार को केंद्रीय बजट की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बचत मध्यम वर्ग की बचत को लूटने के लिए बनाया गया है। ‌ उन्होंने बजट को खोखला, आधारहीन और दृष्टि विहीन बताया। मोदी सरकार के आखरी पूर्ण बजट में झूठ के किले का तिलिस्म धराशाई हो गया है। मोदी सरकार के बजट ने साबित कर दिया है कि यह बजट केवल सुपर रिच के लिए है। मध्यम वर्ग के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के बजट से प्रतिवर्ष दो करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने वालों को सबसे अधिक लाभ होता है। क्योंकि वित्त मंत्री ने सर चार्ज को 37% से घटाकर 25% कर दिया है। यानी सर चार्ज में 9% की कमी की गई है। कांग्रेसी नेता बबलू झा ने कहा कि यह बजट किसानों के लिए भी हानिकारक है। डीएपी और उर्वरकों की कीमत में कई गुना वृद्धि हो रही है। पेट्रोल डीजल और गैस पर भारी टैक्स लगाकर मोदी सरकार मुनाफाखोरी कर रही है। बबलू झा ने कहा कि साल 2013 -14 में पेट्रो उत्पादों पर कांग्रेस 1 लाख 47000 करोड रुपए की सब्सिडी देती थी। मोदी सरकार ने यह सब्सिडी छीन ली है और इसे मात्र 2237 करोड कर दिया है।

यह भी पढें – उत्पाद विभाग ने बागबेड़ा और परसूडीह इलाके में छापामारी कर दो अवैध शराब विक्रेताओं को भेजा जेल, तीन फरार

You may also like
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply