Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की चल रही तैयारी, निर्माणाधीन स्टेज और पंडाल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की चल रही तैयारी, निर्माणाधीन स्टेज और पंडाल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में मंगलवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। इसके लिए एक बड़ा पंडाल और स्टेज बनाया जा रहा है। पंडाल और स्टेज गोपाल मैदान के बीचो-बीच बन रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को निर्माणाधीन स्टेज और पंडाल का निरीक्षण किया और ठेकेदार को पंडाल और स्टेज के निर्माण का काम जल्द खत्म करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि काम पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। गौरतलब है कि 31 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गोपाल मैदान में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वह जोहार यात्रा के सिलसिले में जमशेदपुर आ रहे हैं। यहां वह डीबीएमएस कॉलेज में सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे और शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी देंगे। जुगसलाई में रेलवे ओवरब्रिज का भी उद्घाटन होगा।
इसे भी पढ़ें – साकची थाना परिसर में पुलिस ने लोगों के बीच बांटे बरामद किए गए गुमशुदा मोबाइल फोन, सिक्किम व कर्नाटक से भी किए गए बरामद

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर