Home > Jamshedpur > जाकिर नगर रोड नंबर 7 में स्वीडन का झंडा जलाने और कुरान जलाए जाने के विरोध में जुलूस निकालने वालों पर प्राथमिकी दर्ज

जाकिर नगर रोड नंबर 7 में स्वीडन का झंडा जलाने और कुरान जलाए जाने के विरोध में जुलूस निकालने वालों पर प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर रोड नंबर 7 में स्वीडन में कुरान जलाए जाने के विरोध में जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस में स्वीडन का झंडा जलाया गया और इंदौर में नबी करीम का अपमान करने के मामले में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी हुई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मौलाना शमशाद उल कादरी, बुरहान उल हुदा और एक अन्य को नामजद किया गया है। इसके अलावा, सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद तंजीम अहले सुन्नत के मौलाना शमशाद उल कादरी के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस में एक कार चालक और जुलूस में शामिल लोगों के साथ झगड़ा भी हुआ था। बताते हैं कि किसी ने कार पर पत्थर फेंका। इससे कार का शीशा भी टूट गया था।
यह भी पढें – गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक में करेंगे रोड शो, तैयार होगी चुनावी रणनीति

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO