Home > Crime > सोनारी के दोमुहानी के पास किशोरी ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगाकर किया खुदकुशी का प्रयास

सोनारी के दोमुहानी के पास किशोरी ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगाकर किया खुदकुशी का प्रयास

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी के दोमुहानी के पास एक किशोरी ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताते हैं कि जैसे ही किशोरी ने नदी में छलांग लगाई। वैसे ही वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। लोग नदी में कूद गए और किशोरी को बचाकर बाहर लाए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और किशोरी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोरी की पड़ताल की। उसके बाद किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया है। लेकिन, गुरुवार को सीडब्ल्यूसी की देखरेख में बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी है। सूत्र बताते हैं कि किशोरी के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इसी से आहत होने के बाद किशोरी आत्महत्या करने नदी किनारे पहुंची थी। पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को पांचों आरोपियों के नाम भी बता दिए हैं। पुलिस को एक मोबाइल फोन भी किशोरी के पास से मिला है। इसमें युवकों के मोबाइल नंबर भी मिले हैं। पीड़ित किशोरी का मेडिकल होने के बाद ही पता चलेगा कि वास्तविकता क्या है।
इसे भी पढ़ें- टाटानगर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर फहराया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत