Home > Business > टाटा स्टील के खेल विभाग ने आयोजित किया कैरम टूर्नामेंट, ओएमक्यू टीम रही विजेता

टाटा स्टील के खेल विभाग ने आयोजित किया कैरम टूर्नामेंट, ओएमक्यू टीम रही विजेता

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा स्टील के खेल विभाग ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इंटर डिवीजन कैरम टूर्नामेंट का आयोजन किया। 23 और 24 जनवरी को आयोजित इस टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में ओएमक्यू ए टीम विजेता रही। जबकि वायर तारापुर की टीम उपविजेता रही। शेयर्ड सर्विसेज की टीम को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में ओएमक्यू टीम को विजेता घोषित किया गया। जबकि फ्लैट प्रोडक्ट्स को दूसरा और आईएसडब्ल्यूपीएल की टीम को तीसरा स्थान मिला। टूर्नामेंट में 15 टीमों के 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मीट के समापन समारोह में एडवेंचर प्रोग्राम एंड स्पोर्ट्स के हेड हेमंत गुप्ता, कराटे कोच एल नागेश्वर राव, स्पोर्ट्स और ओलंपियन के असिस्टेंट मैनेजर दिनेश रक्षित आदि शामिल थे। यह इंटर डिवीजन कैरम टूर्नामेंट था।
यह भी पढें- गणतंत्र दिवस को लेकर गुरुवार को शहर में रहेगी नो एंट्री, प्रशासन ने जारी किया आदेश

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply