Home > India > त्रिपुरा में बाइक रैली के दौरान प्रदेश प्रभारी कांग्रेस के नेता डॉ अजय कुमार पर हुआ हमला

त्रिपुरा में बाइक रैली के दौरान प्रदेश प्रभारी कांग्रेस के नेता डॉ अजय कुमार पर हुआ हमला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : त्रिपुरा में बाइक रैली के दौरान प्रदेश प्रभारी कांग्रेस के नेता डॉ अजय कुमार पर हमला हुआ है। डॉ अजय कुमार त्रिपुरा के प्रभारी हैं। त्रिपुरा में चुनाव होने जा रहा है। इसी को लेकर वहां कांग्रेस के नेता व त्रिपुरा के प्रदेश प्रभारी डॉ अजय के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली थी। इसी बाइक रैली के दौरान डॉ अजय पर हमला हुआ। डॉक्टर अजय को कई जगह चोट आई है। उन पर पथराव भी हुआ है।

यह भी पढें – 27 फरवरी को नागालैंड व मेघालय में व त्रिपुरा में 16 फरवरी को होगा मतदान, 2 मार्च को रिजल्ट किया जाएगा घोषित

लाठी-डंडे से भी मारा गया। डॉक्टर अजय ने बताया कि उनके साथ बाइक रैली में मौजूद आम जनता पर भी पथराव हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह पथराव किया है। डाक्टर अजय ने कहा कि इस घटना से समझा जा सकता है कि त्रिपुरा में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि जब यह हमला हुआ तो त्रिपुरा सरकार के मंत्री सुशांत चौधरी वहां मौजूद थे। इसके अलावा, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। डॉ अजय ने कहा कि निर्वाचन आयोग को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए। फिलहाल डॉ अजय कुमार अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढें – अब दोमुहानी नहीं खैरबनी में फेंका जाएगा कचरा, दोमुहानी में डंपिंग जोन में बाउंड्री वाल कर पार्क बनाएगी जेएनएसी

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा