Home > Jamshedpur > साकची में रेड क्रॉस भवन के पास टायर पंक्चर होने के बाद पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, कार क्षतिग्रस्त कोई घायल नहीं

साकची में रेड क्रॉस भवन के पास टायर पंक्चर होने के बाद पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, कार क्षतिग्रस्त कोई घायल नहीं

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में रेडक्रास भवन के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस सड़क हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार पर बैठे गुलशन सिंह ने बताया कि वह सोनारी से साकची की तरफ जा रहे थे। तभी रेडक्रास भवन के ठीक सामने उनकी कार पंक्चर हो गई। पंक्चर होने के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि पेड़ से टकराने के बाद दो बार घूम गई।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply