Home > Health > एमजीएम अस्पताल में शाम को बिजली कटने से इमरजेंसी में हो गया घुप अंधेरा, डॉक्टरों व मरीजों को हुई परेशानी

एमजीएम अस्पताल में शाम को बिजली कटने से इमरजेंसी में हो गया घुप अंधेरा, डॉक्टरों व मरीजों को हुई परेशानी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में गुरुवार शाम को 20 मिनट के लिए अचानक बिजली कट गई। यह बिजली टाटा स्टील यूटिलिटीज सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) की तरफ से आपूर्ति की जाती है। बताते हैं कि किसी फाल्ट के चलते बिजली कटी थी। बिजली कट जाने से एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों और मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। अस्पताल की इमरजेंसी में पूरी तरह अंधेरा हो गया था। डॉक्टरों ने मोबाइल की टॉर्च जला कर मरीजों का इलाज किया।

यह भी पढें – 14 जनवरी को दोमुहानी पर होगी गंगा आरती, आएंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

अस्पताल के अधिकारियों ने घटना की जानकारी टीएसयूआईएसएल के अधिकारियों को दी। इसके बाद 20 मिनट बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। गौरतलब है कि एमजीएम अस्पताल में कई बार बिजली आपूर्ति कट चुकी है। जबकि, टाटा स्टील इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की बिजली जल्दी नहीं कटती। अस्पताल में टीएसयूआईएसएल की खराब आधारभूत संरचना के चलते ऐसा हो रहा है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply