Home > Ranchi > रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने सरकार पर साधा निशाना, बोलीं-बेटियां सुरक्षित नहीं खुलेआम घूम रहे वहशी दरिंदे

रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने सरकार पर साधा निशाना, बोलीं-बेटियां सुरक्षित नहीं खुलेआम घूम रहे वहशी दरिंदे

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : रांची नगर निगम की मेयर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लकड़ा ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। नगर निगम में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डा आशा लाकड़ा ने कहा कि हजारीबाग जिले के चरही में विवाहिता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की गई और विवाहिता ने विरोध किया तो उसे चारपाई से बांध कर जलाने का प्रयास हुआ। पीड़िता का इलाज रिम्स के बर्न वार्ड में हो रहा था। लेकिन उसे यहां से कहीं अन्यत्र ले जाया गया है। पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर एम सरावगी का कहना था कि महिला 65% तक जल चुकी है।

यह भी पढें – रांची नगर निगम जिम्मेदार की सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित करने से अनुसूचित जाति वर्ग सरकार से नाराज, होगा महा धरना

मेयर ने राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
मेयर ने सवाल उठाया कि हजारीबाग में इतनी बड़ी घटना घटी और पुलिस प्रशासन चुप है। पीड़िता को रिम्स से हटाकर कहीं और भेज दिया गया है। हेमंत सोरेन सरकार डरी हुई है कि इस घटना से कहीं उनकी यात्रा प्रभावित ना हो जाए। क्योंकि, उनके पास घटना को लेकर कोई जवाब नहीं है। वह राज्य के मुखिया होने के साथ ही गृह मंत्री भी हैं। कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है।
मेयर बोली मुख्यमंत्री जवाब दें
उन्होंने कहा कि सीएम साहब को इस मामले में जवाब देना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह पीड़िता को न्याय दिलाएं। अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। यह भी जानकारी दी जाए रिम्स के बर्न वार्ड से हटा कर पीड़िता को किस अस्पताल में रखा गया है।

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!