Home > Jamshedpur > जल जीवन मिशन के प्रचार के लिए गुड़ाबांधा में बीडीओ स्मिता नगेसिया ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जल जीवन मिशन के प्रचार के लिए गुड़ाबांधा में बीडीओ स्मिता नगेसिया ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जल जीवन मिशन के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गुड़ाबांदा प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेसिया ने बुधवार को प्रखण्ड मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया। जल जीवन मिशन रथ हर घर में नल, हर नल में जल के लिए लोगों को जागरूक करेगा। ग्रामीणों को जल का संरक्षण करने के बारे में बताया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को नल से जल मुहैया कराने का लक्ष्य है। जागरूकता वाहन से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को शुद्ध पेयजल के महत्व को बताने के साथ साथ विभिन्न पेयजलापूर्ति योजनाओं से जलापूर्ति किए जाने के विषय में जानकारी दी जाएगी।


You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply