Home > Jamshedpur > एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर बालिगुमा के आगे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल

एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर बालिगुमा के आगे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर बालिगुमा के आगे घाटशिला जा रहे बाइक सवारों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सोमवार की सुबह हुए इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा घायल हो गया है। जिस युवक की मौत हुई है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाली ट्रक की तलाश कर रही है। वह पटमदा के हलुदबनी का रहने वाला फतु महाली है। उसका साथी रवि महाली घायल हुआ है।

यह भी पढें – अपशब्द कहने पर मैक को रिंग में कुत्ते की तरह पीटने वाले खबीब नूरमागोमेदोव ने छोड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इंडस्ट्री, परिवार के साथ बिताएंगे समय

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची एमजीएम थाना पुलिस ने घायल को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताते हैं कि पटमदा के रहने वाले दोनों युवक जॉब के सिलसिले से घाटशिला जा रहे थे।

You may also like
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply