Home > Jamshedpur > मानगो से किशोरी का अपहरण करने वाले महाराष्ट्र के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

मानगो से किशोरी का अपहरण करने वाले महाराष्ट्र के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। यह अपहरण पिछले साल 15 मई को हुआ था। इस मामले में किशोरी के पिता के आवेदन पर मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में पता चला है कि किशोरी का अपहरण महाराष्ट्र के सतारा जिले के वाई थाना क्षेत्र के वेरुली गांव के रहने वाले रविंद्र मांदरे ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया है। रविंद्र मांदरे सोशल मीडिया के चलते किशोरी के संपर्क में आया था और फिर उसका अपहरण कर लिया। मानगो थाना पुलिस ने वेरुली गांव में दबिश देकर रोहित रविंद्र मांदरे को गिरफ्तार किया और मानगो ले आई। इसके बाद लिखा पढ़ी कर रोहित को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply