Home > Education > हुमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मानगो के महल इन में नीट क्वालीफाई करने वाले छात्र छात्राओं को किया सम्मानित, सिटी एसपी रहे मुख्य अतिथि

हुमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मानगो के महल इन में नीट क्वालीफाई करने वाले छात्र छात्राओं को किया सम्मानित, सिटी एसपी रहे मुख्य अतिथि

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : हुमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मंगलवार की शाम मानगो के महल इन में एक कार्यक्रम आयोजित कर नीट क्वालिफाई करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। जिन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया उनमें आफिया नाहिद काजमी, स्वाति कुमारी मुंडा, देवराज राय, फौजिया सुल्तान, अरहान रोशन, काशिफ हसन, फरदीन, शर्फा हरीम, महबूब, अजहर इमाम और हमजा खान शामिल हैं।

नीट क्वालीफाई करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते सिटी एसपी के विजय शंकर

इन सभी को सिटी एसपी के विजय शंकर और एडीएम एनके लाल के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गोविंद विद्यालय के निदेशक को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बारे में वेलफेयर ट्रस्ट के मुख्तार आलम खान ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाने की कवायद की जा रही है‌।

ताकि सभी छात्र-छात्राएं अपने मकसद को हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। हुमन वेलफेयर ट्रस्ट के मतीनुल हक अंसारी ने कहा कि ट्रस्ट लगातार शिक्षा की अलग जगाने की कवायद में जुटा है।

यह भी पढें – सीजीपीसी चुनाव को लेकर तीन उम्मीदवारों ने चुनाव संचालन समिति पर बोला हमला, सीतारामडेरा, सोनारी व टीनप्लेट गुरुद्वारा को मतदान का अधिकार देने की मांग

इलाके में जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ा और भोजन बांटने का भी काम करता है। ट्रस्ट के संरक्षक आसिफ महमूद के अलावा अन्य बुद्धिजीवी और छात्र छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद थे।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप