Home > Crime > राजेंद्र नगर में अजय मोदी के घर 2 करोड़ 10 लाख रुपए की नकद व जेवरात की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजेंद्र नगर में अजय मोदी के घर 2 करोड़ 10 लाख रुपए की नकद व जेवरात की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में अजय मोदी के घर कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। चोरों ने यहां से नकदी व जेवरात समेत 2 करोड़ 10 लाख रुपए का सामान पार कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में जेएनएसी के एक ठेकेदार को भी पकड़ा है। उससे भी पूछताछ हो रही है। सूत्र बताते हैं कि चोरी के मामले में पार्किंग में काम करने वाले कर्मचारियों के शामिल होने की बात आई है।

यह भी पढें – साकची थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में बंद घर मकान से 50 लाख रुपए नकद और डेढ़ करोड़ रुपए कीमत का जेवर चोरी, सिंगापुर गया था परिवार

पुलिस इस घटना का शनिवार को खुलासा कर सकती है। बताते हैं कि अजय अपने परिवार के साथ 29 सितंबर को छुट्टी मनाने सिंगापुर गए थे। तभी 9 अक्टूबर को वापस आए तो देखा कि उनके घर में चोरी हो गई है। बाथरूम का वेंटीलेटर तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के गहने और ₹60 लाख रुपए नकद पार कर दिए थे।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply