Home > Crime > साकची में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से दो लोग घायल, पंप हाउस के पास हुआ हादसा

साकची में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से दो लोग घायल, पंप हाउस के पास हुआ हादसा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में रफ्तार के कहर में लगातार हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को साकची में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महावीर दास और राजकुमार जख्मी हो गए।

यह भी पढेंकपाली के रहमत नगर में मां के उधार दिए रुपए मांगने के विवाद में युवती ने घर बंद कर कमरे में लगा ली आग, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला

दोनों घायलों को लोगों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। महावीर दास और राजकुमार बाइक से मानगो से साकची की तरफ जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है। दुर्घटना साकची के पंप हाउस के पास घटी है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply