Home > India > तवांग सेक्टर में झड़प के बाद उत्तराखंड की सीमा पर सेना ने बढ़ाई चौकसी, फौज अलर्ट पर

तवांग सेक्टर में झड़प के बाद उत्तराखंड की सीमा पर सेना ने बढ़ाई चौकसी, फौज अलर्ट पर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : चीन से सटे उत्तराखंड की 345 किलोमीटर लंबी सीमा पर सेना की चौकसी बढ़ा दी गई है। तवांग की घटना के बाद सेना अलर्ट पर है। भारत चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष के बाद उत्तराखंड में भी चीन की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। भारतीय सेना अलर्ट पर है। उत्तराखंड के नेलांग घाटी में समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊंचाई और अधिकतम 4 डिग्री व न्यूनतम माइनस 10 डिग्री तापमान के बीच सेना के जवान डटे हुए हैं।

यह भी पढें – अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर के पास भारत और चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प, सेना ने 300 चीनी सैनिकों को खदेड़ा + वीडियो

उत्तराखंड की 345 किलोमीटर लंबी सीमा हमेशा संवेदनशील रही है। तवांग में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद जो तनाव फैला है, उसकी वजह से इस सीमा पर अधिक निगरानी की जरूरत है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड के उत्तरकाशी इलाके में भी सेना के जवान गश्त कर रहे हैं। नेलांग घाटी में सेना और आईटीबीपी के जवान सतर्क होकर सीमा की निगरानी कर रहे हैं। गौरतलब है साल 1962 के भारत चीन युद्ध के दौरान चीन सीमा पर गतिरोध बना था और चीनी सैनिकों ने नेलांग घाटी में घुसपैठ की थी। लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें पीछे ढकेल दिया था।

You may also like
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply