Home > Crime > डीसी विजया जाधव ने दो बदमाशों को किया तड़ीपार, चार की CCA निरुद्ध अवधि में विस्तार, 4 रोज थाने पर लगाएंगे हाजिरी

डीसी विजया जाधव ने दो बदमाशों को किया तड़ीपार, चार की CCA निरुद्ध अवधि में विस्तार, 4 रोज थाने पर लगाएंगे हाजिरी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : डीसी विजया जाधव ने शनिवार को एक आदेश के तहत जमशेदपुर के दो कुख्यात बदमाशों को तड़ीपार कर दिया है. जिन दो बदमाशों को तड़ीपार किया गया है, उनमें मानगो के गौड़ बस्ती का रहने वाला सौरभ दलाई और कदमा के शास्त्री नगर का रहने वाला गजानंद सिंह उर्फ मोहित सिंह हैं। इन बदमाशों को 3 महीने के लिए तड़ीपार किया गया है।

इसे भी पढ़ेंमानगो नगर निगम ने मानगो में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों से वसूला 5500 रुपए जुर्माना, अब रोज चलेगा अभियान


चार बदमाश गोलमुरी के गाड़ाबासा का साबा सिंह, बागबेड़ा के प्रधान टोला का विनोद कुमार सिंह, एमजीएम के बालिगुमा का संतोष तिवारी और बागबेड़ा के गाड़ाबासा का सचिन महतो को संबंधित थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है। यह बदमाश 3 महीने तक थाने में हाजिरी लगाएंगे। इसी तरह, बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर का संजीव कुमार मिश्रा उर्फ संजू मिश्रा, बागबेड़ा के गाड़ाबासा का संजीत साहू, बागबेड़ा के रेलवे कॉलोनी साईं मंदिर के पास रहने वाला अजीत साव और बागबेड़ा के ही संजय नगर ट्रैफिक कॉलोनी का गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा की क्राइम कंट्रोल एक्ट यानी सीसीए में निरुद्ध अवधि में विस्तार किया गया है. यह बदमाश घाघीडीह जेल में बंद हैं और इनके विरुद्ध अवधि 3 महीने के लिए बढ़ा दी गई है.

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO