Home > Jamshedpur > कपाली टीओपी पर जलाया गया कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी का पुतला

कपाली टीओपी पर जलाया गया कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी का पुतला

प्रदेश में एक भी मुस्लिम जिलाध्यक्ष नहीं होने पर नाराजगी
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
प्रदेश में 24 जिले में एक भी मुस्लिम जिला अध्यक्ष नहीं होने पर मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। कपाली के ओल्ड टीओपी चौक पर मंगलवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिए। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का पुतला दहन कर दिया। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का कहना है कि जिला अध्यक्ष की जो सूची जारी हुई है उसमें एक भी अल्पसंख्यक मुस्लिम महिला और दलित का नाम जिला अध्यक्ष के पद पर नहीं है। कांग्रेस के नेता इरफान अंसारी के नेतृत्व में कपाली के कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका।
कांग्रेस के नेता इरफान अंसारी ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. सभी को एक सूत्र में पिरोने का ज्ञान दे रहे हैं। दूसरी तरफ, झारखंड में उनके नेता मुसलमानों से दूरी अख्तियार कर रहे हैं। ऐसा हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस