Home > Jamshedpur > कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक पी ने डीसी ऑफिस में बैठक कर कसी कृषि विभाग की लगाम, पशुपालन विभाग को चेतावनी

कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक पी ने डीसी ऑफिस में बैठक कर कसी कृषि विभाग की लगाम, पशुपालन विभाग को चेतावनी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक पी ने सोमवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस में एक बैठक की। इस बैठक में कृषि विभाग और अन्य संबंधित विभागों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सचिव अबू बकर सिद्दीक पी ने बताया कि पशुपालन विभाग की योजनाएं पिछड़ी हुई हैं।

कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक पी

राज्य सरकार ने पहली किस्त जारी की थी। वह लाभुकों के खाते में पड़ी हुई है। पशुपालन अधिकारी से इस बारे में जवाब तलब किया गया तो उनका कहना था कि लाभुक अपना हिस्सा नहीं जमा कर रहे हैं। इसलिए यह रकम खर्च नहीं हुई है। इसीलिए लाभुकों को पशु नहीं बांटे जा सके।

इसे भी पढ़ें – नाइजीरिया की मस्जिद में आतंकी हमला, पेश इमाम समेत 12 लोगों की मौत

कृषि सचिव ने उन्हें हिदायत दी है कि अगर लाभुक अपना शेयर नहीं दे रहे हैं तो उनकी जगह दूसरे इच्छुक लाभुकों का चुनाव किया जाए और उनका शेयर लेकर योजना को आगे बढ़ाया जाए।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply