Home > Crime > सरायकेला के तामुलिया की महिला को आशियाना की फ्लैट मालकिन ने चोरी का आरोप लगा पीटा, पहली मंजिल से नीचे फेंका + वीडियो

सरायकेला के तामुलिया की महिला को आशियाना की फ्लैट मालकिन ने चोरी का आरोप लगा पीटा, पहली मंजिल से नीचे फेंका + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली के तामोलिया के करीब ब्रह्मानंद अस्पताल के पास आशियाना फ्लैट में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। फ्लैट की मालकिन ने नौकरानी पर चोरी का आरोप लगाया और उसे मारपीट कर पहली मंजिल की खिड़की से नीचे धकेल दिया।

घायल महिला

नीचे फर्श पर गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज किया हो रहा है। घायल नौकरानी ममता देवी और उसके पति विजय ने बताया कि तमोलिया के ब्रह्मानंद आशियाना में ममता घरों में नौकरानी का काम करती है।

घटना के बारे में बता रहे परिजन

वह रानी पांडे के घर में 4 साल से काम करती आ रही थी। लेकिन रानी का व्यवहार अच्छा नहीं था। समय से मजदूरी नहीं मिलती थी। 4 महीने पहले ममता ने काम छोड़ दिया था‌. उसके काम छोड़ देने से रानी पांडे नाराज हो गई और वह गार्ड और अन्य लोगों से ममता की झूठी शिकायत कर उस पर चोर होने की बात कह परिसर में आने से मना करती थी‌। इसको लेकर बुधवार को ममता देवी ने रानी पांडे के घर पहुंच कर विरोध किया।

इसे भी पढ़ें – कपाली ओपी क्षेत्र में मल्लिक गार्डन के सामने हाईवा ने युवती को कुचला, मौके पर हुई मौत

इस पर रानी पांडे ने उस पर 10 हज़ार रुपये और जेवरात चोरी करने का आरोप लगा दिया। उसकी पिटाई करने लगी। इससे भी जब रानी का दिल नहीं भरा तो उसने ममता को घर की खिड़की से धक्का दे दिया। ममता गंभीर रूप से घायल हो गई। रानी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आई तो रानी ने ममता पर चोरी करने का आरोप लगा दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर ममता देवी के पति विजय ने भी रानी पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. वहीं अस्पताल में ममता देवी की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने पर उसका इलाज किया जा रहा है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप