Home > Crime > कपाली में मल्लिक स्टोर के सामने हाईवा की चपेट में आकर मृत युवती की हुई पहचान, खलासी गिरफ्तार + वीडियो

कपाली में मल्लिक स्टोर के सामने हाईवा की चपेट में आकर मृत युवती की हुई पहचान, खलासी गिरफ्तार + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली में मल्लिक स्टोर के पास तेज रफ्तार बालू लदे हाईवा की चपेट में आने से जिस युवती की मौत हुई है उसकी पहचान कर ली गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी थी। लोग मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

कपाली में धरना स्थल पर लोग

मृत युवती का नाम शाहीन परवीन ऊर्फ मुस्कान है। उसकी उम्र 18 साल के आसपास बताई जा रही है। बताते हैं कि युवती एक युवक शहबाज के साथ पल्सर पर बैठकर दवा लेने गई थी। लौटते समय पल्सर को हाइवा ने टक्कर मार दी। शाहीन परवीन हाईवा की चपेट में आ गई।

घटना के बारे में बता रहा प्रत्यक्षदर्शी

शाहीन परवीन मानगो के वारिस कॉलोनी रोड नंबर 6 की रहने वाली है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को हाइवा के अंदर से निकाल लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। घटना को अंजाम देने के बाद हाईवा का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें- कपाली ओपी क्षेत्र में मल्लिक गार्डन के सामने हाईवा ने युवती को कुचला, मौके पर हुई मौत

पुलिस ने हाईवा को जप्त कर लिया है। हाईवा का खलासी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा