Home > Crime > उलीडीह में न्यू सुभाष कॉलोनी में एक घर से लैपटाप चोरी

उलीडीह में न्यू सुभाष कॉलोनी में एक घर से लैपटाप चोरी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: उलीडीह थाना अंतर्गत न्यू सुभाष कॉलोनी निवासी रौनक कुमार के मकान से लैपटॉप चोरी हो गया है। बताते हैं कि रौनक के कमरे का दरवाजा खुला छूट गया था. इस वजह से चोर आसानी से घर में घुस गए और लैपटॉप लेकर निकल भागे।

इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के नजरिया उर्दू मध्य विद्यालय से किताब चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, 51 किताबें बरामद

रौनक ने बताया कि उसने 24 नवंबर को देर रात तक लैपटॉप पर काम किया. इस बीच कब वह सो गया उसे पता ही नहीं चला. दूसरे दिन 25 नवंबर की सुबह 5 बजे जब उसकी आंख खुली तब देखा की टेबुल पर रखा लैपटॉप गायब है। दरवाजा भी खुला हुआ था।

इसे भी पढ़ेंपटना में एयरटेल ने शुरू कर दी 5जी सर्विस

घटना के 3 दिनों के बाद 27 नवंबर को रौनक ने पुलिस थाने में जाकर लिखित शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Mango Theft : उलीडीह में पूजा करने जा रही महिला से 2.5 लाख की सोने की चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
विरोधियों की साजिश नाकाम कर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा झारखंड : हेमंत सोरेन+VDO
जमशेदपुर में 24 घंटे में तीन चेन स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से दो लाख की सोने की चेन झपटी+VDO
डिमना बस्ती की महिलाओं ने किया उलीडीह थाने का घेराव, शराब व डेली मोबाइल लॉटरी के खिलाफ आक्रोश + VDO