Home > Crime > सरायकेला के राजनगर के गोपीनाथपुर के रहने वाले व्यक्ति को ट्रेलर ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

सरायकेला के राजनगर के गोपीनाथपुर के रहने वाले व्यक्ति को ट्रेलर ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: सरायकेला के राजनगर के गोपीनाथपुर के रहने वाले व्यक्ति सुरेश मुखी को बुधवार को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी है। इस सड़क हादसे में सुरेश मुखी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे गंभीर रूप से जख्मी हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरेश मुखी की पत्नी सविता मुखी ने बताया कि सुरेश मुखी साइट पर काम कर रहा था। तभी ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी।

यह भी देखें – ब्राउन शुगर के बड़े कारोबारी की तलाश में छापामारी कर रही साकची पुलिस

इस सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में उन्हें उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां उसका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। घायल सुरेश मुखी की पत्नी सविता मुखी ने बताया कि पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply