Home > Business > जमशेदपुर में बिहार रेजीमेंट का जवान अपने गांव देवघर में गेंदा के फूल की खेती कर कमा रहा लाखों किसानों के लिए बना प्रेरणा स्रोत

जमशेदपुर में बिहार रेजीमेंट का जवान अपने गांव देवघर में गेंदा के फूल की खेती कर कमा रहा लाखों किसानों के लिए बना प्रेरणा स्रोत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर देवघर में एक आदिबासी किसान ने अपनी चार एकड़ जमीन मे गेंदा के फूल की खेती कर इलाके में धूम मचा रखी है।। कल तक भारत की सीमा पर देश की रक्षा करता था। 18 साल सेना में काम करने के बाद अब दलमा की तराई वाले इलाके में शुरू फूलों की खेती शुरू की है। एरिक मुंडा बिहार रेजीमेंट में कमांडो को ट्रेनिंग देते थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपना कारोबार शुरू करने का इरादा किया। लोगों ने उनसे कहा कि किसानी से अच्छा कोई कारोबार नहीं हो सकता। इस पर उन्होंने फूलों की खेती करने की इच्छा प्रकट की। लोगों ने उन्हें उद्यान विभाग से संपर्क साधने को कहा। इसके बाद एरिक ने उद्यान विभाग से संपर्क साधा और कुछ जानकारी जुटाने के बाद गेंदा के फूलों की खेती शुरू की। इसमें उन्हें लाखों रुपए की आमदनी हो रही है। एरिक के बेटे इंजीनियरिंग पास कर चुके हैं। एक बेटा भी काम पास कर चुका है दोनों बेटे फूलों की खेती में लगे हुए हैं। उन लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। जो पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में लगे हुए हैं।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत