Home > Crime > पुलिस ने मानगो में मछली लदे पिकअप वैन से ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पुलिस ने मानगो में मछली लदे पिकअप वैन से ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, की प्रेस कॉन्फ्रेंस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने मानगो छोटा पुल के पास एक पिकअप वैन से 320 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की थी। पुलिस ने इस मामले में उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 के रहने वाले सनातन गोराई और पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के दिनपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर के रहने वाले संजय कोटाल को गिरफ्तार किया था। इन दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों ने ब्राउन शुगर की तस्करी करना स्वीकार किया। इस पर इन दोनों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है।

City SP

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि सनातन गोराई के पास से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर और संजय कोटाल के पास से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई थी। जबकि 120 पुड़िया ब्राउन शुगर बोलेरो से बरामद हुई थी। पुलिस ने इस मामले में ब्राउन शुगर के साथ ही एक स्मार्टफोन और डेढ़ सौ किलोग्राम मछली बरामद की है। वह भी ज़ब्त कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply