Home > Crime > सिदगोड़ा थाना पुलिस ने ट्यूब बारीडीह में एक घर में चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चोरी का माल बरामद

सिदगोड़ा थाना पुलिस ने ट्यूब बारीडीह में एक घर में चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चोरी का माल बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने ट्यूब बारीडीह में एक घर में चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडूंगरी गुरुद्वारा के पास हिंदू लाइन बस्ती के रहने वाले जगजीत सिंह और बिरसा नगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 3 के रहने वाले प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से सोने का दो मंगलसूत्र, चांदी की नौ जोड़ा पायल, चांदी का 7 हाथ का कंगन, चांदी की एक चेन, चांदी की 47 बिछिया, सोने का चार कंगन और कांसे के दो गिलास बरामद किए हैं।

चोर के साथ पुलिस के अधिकारी

दो लोटा भी बरामद किया गया है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि 17 नवंबर की रात चोरों ने ट्यूब बारीडीह के रहने वाले विपिन कुमार के क्वार्टर का पिछला दरवाजा तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान की चोरी कर ली थी। इस मामले में 19 नवंबर को सिदगोड़ा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तारी के बारे में बता रहे सिदगोड़ा थाना प्रभारी
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply