Home > Crime > रांची टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिलगू के पास ट्रेलर की वजह से कार से टकराने के बाद बाइक सवार घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

रांची टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिलगू के पास ट्रेलर की वजह से कार से टकराने के बाद बाइक सवार घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : रांची टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू के पास बाइक सवार बैक हो रहे ट्रेलर की वजह से कार ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार राजकुमार सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटनास्थल पर पहुंचे मानगो के वसीम और अमजद ने घायल को उठाया और अपनी गाड़ी से जमशेदपुर लाए। यहां एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजकुमार सिन्हा के पैर में चोट लगी है। राजकुमार सिन्हा ने बताया कि वह जादूगोड़ा में एक कंपनी में काम करता है। आज शनिवार था कंपनी में छुट्टी थी। इसलिए वह अपने घर चतरा जा रहा था। चिलगू के पास एक ट्रेलर बैक कर रहा था। वह आगे निकल गया था। फिर अचानक बैक होने लगा। इसी के चलते उसकी बाइक ट्रेलर से टकरा गई। राजकुमार सिन्हा के पैर में चोट लगी है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply