Home > Crime > हाता में हाता चौक के पास हाईवा ने एक ऑटो को मारी टक्कर, दो घायल, एक गंभीर को एमजीएम में कराया गया भर्ती+ वीडियो

हाता में हाता चौक के पास हाईवा ने एक ऑटो को मारी टक्कर, दो घायल, एक गंभीर को एमजीएम में कराया गया भर्ती+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: पोटका थाना क्षेत्र के हाता में हाता चौक के पास सोमवार की रात एक ऑटो को हाईवा ने टक्कर मार दी। ऑटो चालक ऑटो लेकर एक होटल के पास जा रहा था। तभी यह दुर्घटना घटी। हाईवा चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची और ऑटो के चालक हांसू और आटो पर सवार दुखीराम महतो को इलाज के लिए हाता के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दुखीराम महतो को हालत गंभीर होने पर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद दुखीराम महतो को परिजन जमशेदपुर लाए। यहां दुखी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बारे में बता रहे परिजन
You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply