Home > Crime > कोर्ट हाजत से दो बदमाशों को भगाने में मदद करने वाला युवक साकची में चापड़ के साथ गिरफ्तार

कोर्ट हाजत से दो बदमाशों को भगाने में मदद करने वाला युवक साकची में चापड़ के साथ गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कोर्ट हाजत से दो बदमाशों अमन लाल और सोनू यादव को भागने में मदद करने वाले आरोपी राहुल बच्चा को साकची से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टाइगर मोबाइल के जवानों ने राहुल बच्चा को बुधवार को दोपहर बाद साकची चौक के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चापड़ बरामद हुआ है। राहुल बच्चा कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसे थाने ले जाया गया है। बताते हैं कि राहुल बच्चा ने ही कोर्ट हाजत से भागने वाले अमन लाल और सोनू यादव को भागने में मदद की थी। राहुल बच्चा के कंधे में चढ़कर यह दोनों बदमाश कोर्ट हाजत में लगे वेंटीलेटर को तोड़कर फरार हो गए थे। टाइगर मोबाइल के जवानों ने राहुल बच्चा को पकड़ने के बाद साकची थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। राहुल बच्चा ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उससे उसका मोबाइल छीन लिया था। वह चापड़ लेकर उसी व्यक्ति को मारने के लिए निकला था। लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उसे पकड़ लिया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply