Home > Crime > धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के मौदाशोली सड़क पर जमीन कारोबारी पर फायरिंग करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के मौदाशोली सड़क पर जमीन कारोबारी पर फायरिंग करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर मौदाशोली जाने वाली सड़क पर अज्ञात अपराध कर्मियों ने जमीन कारोबारी शेखर महतो पर फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए जमीन कारोबारी पर फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को रांची से गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी रांची के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रांची के सुखदेव नगर के किशोरगंज रोड नंबर 4 का रहने वाला आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, सुखदेव नगर के किशोरगंज रोड का ही रहने वाला प्रकाश चौधरी, इरगु टोली का रहने वाला मोनू तिवारी, न्यू आनंद नगर का रहने वाला हेमंत कुमार पांडे और सदर थाना क्षेत्र के बड़गांई का रहने वाला सद्दाम शामिल है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा, दो कारतूस, 9mm का एक ऑटोमेटिक पिस्टल की मैगजीन और 9 एमएम का एक ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद किया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी आदित्य सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सद्दाम का शेखर महतो के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सद्दाम ने शेखर महतो की हत्या की सुपारी आदित्य को दी थी। इसके संबंध में सद्दाम से पूछताछ की गई तो उसने इस बात को स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य के खिलाफ रांची, बोकारो, कोलकाता, चाईबासा आदि जिलों के थानों में कई केस दर्ज है। वह कई बार जेल जा चुका है‌। आरोपी प्रकाश चौधरी के खिलाफ रांची में बैंक डकैती और फायरिंग के मामले का केस दर्ज है। वह भी कई बार जेल जा चुका है।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!