Home > Crime > पुरी में होटल बुक करने के नाम पर कदमा के व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 4 लाख 62 हजार 935 रुपए की ठगी, साइबर थाने में शिकायत

पुरी में होटल बुक करने के नाम पर कदमा के व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 4 लाख 62 हजार 935 रुपए की ठगी, साइबर थाने में शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: ओडिशा के पुरी में होटल बुक करने के नाम पर कदमा के भाटिया बस्ती के रहने वाले प्रांतिक सरकार के बैंक खाते से मंगलवार को 4 लाख 62‌ हजार 935 रुपए की ठगी हो गई है। प्रांतिक सरकार का गुजरात के द्वारिका के देवमणि जिले के मीठापुर ब्रांच में एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। वह पुरी में होटल बुक करने के लिए एक साइट पर गए और वहां से एक होटल का नंबर निकाल कर उस पर फोन किया। तो उधर से कहा गया कि होटल बुक करने के लिए 20 हजार रुपए एडवांस देना होगा। 20 हजार रुपए का पेमेंट क्रेडिट कार्ड के जरिए प्रांतिक सरकार ने कर दिया। उसके बाद कहा गया कि होटल किसके नाम से बुक होगा। 20 रुपए का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए जो ओटीपी आएगा। वह बताइएगा। थोड़ी देर बाद ओटीपी आया। जिसको बताने पर उनके खाते से 99 हजार 644 रुपए कट गया। इस रकम को वापस करने के नाम पर फिर ओटीपी पूछा और इस बार फिर रकम कट गई। इस तरह तीन बार में कुल 4 लाख 62 हजार 935 रुपए की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत बिष्टुपुर साइबर थाने में की गई है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस