Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप भुइयांडीह में एक महिला की बकरी की जान लेने के बाद दबंगों ने महिला को भी मारपीट कर कर दिया घायल, एमजीएम में भर्ती

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप भुइयांडीह में एक महिला की बकरी की जान लेने के बाद दबंगों ने महिला को भी मारपीट कर कर दिया घायल, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप भुइयांडीह में एक महिला टुनटुनी भुइयां की बकरी को सागर भुइंया ने मार डाला। घटना रविवार सुबह की है। टुनटुनी को जब बकरी के मरने का पता चला तो वह सागर के पास गई और पूछा कि उसने बकरी को क्यों मारा। सागर ने कहा कि उसकी बकरी बंद गोभी खा गई थी। इसीलिए उसको मार डाला। इस पर टुनटुनी ने कहा कि अगर बकरी बंदगोभी खा गई थी तो वो उसका पैसा दे देती। बकरी को नहीं मारना चाहिए था। इस पर सागर ने उसे बकरी के एवज में 500 रुपए देना चाहा। तो टुनटुनी ने मना कर दिया‌ टुनटुनी अपने घर में आ गई। बच्चों के साथ घर में लेट गई। टुनटुनी ने बताया कि थोड़ी देर बाद सागर भुइंया की छोटी बहन प्रियंका भुइयां उसे बुलाने आई। उसने पूछा कि क्या बात है तो प्रियंका ने उसे बताया कि उसका भाई उसे बकरी का पैसा देगा। इसीलिए बुला रहा है। टुनटुनी भुइयां प्रियंका के साथ सागर भुइयां के घर पहुंच गई। टुनटुनी ने बताया कि वह जैसे ही सागर भुइयां के घर पहुंची तीन चार लोगों ने मिलकर उसे लात घूंसे से जमकर पीटा। टुनटुनी के चेहरे पर भी चोट लगी है। उसको इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टुनटुनी ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपना घरबार चलाती है। उसके बच्चे अभी भूखे हैं। एक बच्चे की परीक्षा चल रही है‌। वह पढ़ नहीं पा रहा। टुनटुनी ने बताया कि इलाज के बाद वह मामले की शिकायत सीतारामडेरा थाना पुलिस से करेगी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply