Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के वेलफेयर टावर में विवाहिता की गला घोटकर हत्या, थाने पर शिकायत करने पहुंचे परिजन

उलीडीह थाना क्षेत्र के वेलफेयर टावर में विवाहिता की गला घोटकर हत्या, थाने पर शिकायत करने पहुंचे परिजन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के वेलफेयर टावर में फ्लैट नंबर 503 में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोट कर हत्या कर दी गई है। इस मामले में परिजनों ने उलीडीह थाने में शिकायत की है। विवाहिता खुशबू देवी की हत्या हुई है। खुशबू देवी का मायका गया में है। खुशबू देवी के भाई संजीव ने बताया कि उसकी बहन की शादी 5 महीना पहले 13 मई को विशाल के साथ हुई थी। तिलक में उन्होंने दो लाख रुपए दिए थे। ससुराल वाले 5 लाख रुपए मांग रहे थे। इसके लिए प्रताड़ित कर रहे थे। गुरुवार की शाम को खुशबू के ससुर संतोष ने फोन किया था कि अपनी बहन को आकर ले जाओ। इसके बाद परिजन, जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए थे और शुक्रवार की शाम को जमशेदपुर पहुंचे तो उन्हें यहां खुशबू की लाश मिली। खुशबू का शव टीएमएच में था। खुशबू के पति विशाल का कहना है कि खुशबू छत से गिर गई थी। इसलिए उसकी मौत हो गई।

जबकि, परिजनों का कहना है कि उसे गला दबाकर मारा गया है। परिजनों ने उलीडीह थाने में इसकी शिकायत कर दी है। खुशबू के भाई संजीव ने बताया कि खुशबू को उसके पति विशाल, देवर और ससुर संतोष ने मारा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस विशाल से पूछताछ कर रही है। डीएसपी पटमदा सुमित कुमार उलीडीह थाना पहुंचे हैं और खुशबू के ससुराल वालों से पूछताछ कर रहे हैं।

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!