Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 13 बी में हुए जाहिद हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 13 बी में हुए जाहिद हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 13 बी में हुए जाहिद हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जाहिद हत्याकांड में शेख वसीम उर्फ छोटे नामजद था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसके घर पर छापामारी की और उसे जवाहर नगर रोड नंबर 11 से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की। शेख वसीम ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। गौरतलब है कि बुधवार को जवाहर नगर रोड नंबर 14 के रहने वाले मोहम्मद जाहिद की रोड नंबर 13 बी में हत्या कर दी गई थी। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। मोहम्मद जाहिद के भाई शहबाज का कहना है कि जमीन के विवाद में उसके भाई की हत्या की गई है। इस मामले में गौहर अंसारी समेत कुल 5 लोग नामजद किए गए हैं। नामजद आरोपियों में झामुमो नेता जकी अजमल सोनू भी शामिल हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply