Home > Crime > बाराद्वारी सुपरवाइजर फ्लैट से ड्यूटी कर घर जा रहे साइकिल सवार को सिदगोड़ा में हाईवा ने मारी टक्कर, हालत गंभीर+ वीडियो

बाराद्वारी सुपरवाइजर फ्लैट से ड्यूटी कर घर जा रहे साइकिल सवार को सिदगोड़ा में हाईवा ने मारी टक्कर, हालत गंभीर+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बाराद्वारी सुपरवाइजर फ्लैट से ड्यूटी कर घर जा रहे हैं साइकिल सवार मनीफीट के रहने वाले दीपक कुमार को हाईवा ने टक्कर मार दी। गुरुवार की रात हुए इस हादसे में दीपक कुमार को गंभीर चोट आई है। सर फट गया है। पूरे शरीर में चोट है। आसपास के लोगों ने फौरन दीपक को किसी तरह एमजीएम अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को खबर दी। सूचना मिलने पर दीपक के पिता प्रमोद रजक एमजीएम अस्पताल पहुंचे। प्रमोद रजक ने बताया कि उनका बेटा दीपक कुमार बाराद्वारी सुपरवाइजर फ्लैट में नौकरी करता है। वहां से वह साइकिल से ड्यूटी खत्म करने के बाद मनीफीट अपने घर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। यह हादसा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में गोलमुरी से एग्रिको सिग्नल जाने वाली सड़क पर सिग्नल से थोड़ा पहले सीतारामडेरा थाना की तरफ जाने वाले मोड़ के पास हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना के बारे में बता रहे घायल के पिता
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply