Home > Politics > सहकारी फेडरेशन डीसीएफ के चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

सहकारी फेडरेशन डीसीएफ के चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : सहकारी फेडरेशन डीसीएफ के चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज फेडरेशन के कार्यालय में चंद्रदत्त शुक्ल ने कहा है कि जन नेता मुलायम सिंह यादव का निधन जीरो से शिखर तक की संघर्षों की सियासत और गरीबों और जरूरतमंदों के लिए किए गए संघर्षों के एक युग का अवसान है। चंद्रदत्त शुक्ल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से राजनीति को जो नुकसान पहुंचा है उसे निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा की गांव के खेत खलिहान से निकलकर देश की सियासत में अपना उल्लेखनीय मुकाम हासिल करने वाले दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव की भरपाई असंभव है। चंद्रदत्त ने कहा की समाजवाद को डॉक्टर लोहिया की पाठशाला से गांव की चौखट तक ले जाने का श्रेय मुलायम सिंह यादव को है। राष्ट्रभाषा हिंदी के उत्थान, शिक्षकों की बदतर जिंदगी में सुधार और प्रदेश में लोकतंत्र की रक्षा करने वाले राजनैतिक कार्यकर्ताओं को सम्मान के लिए मुलायम सिंह यादव को हमेशा याद किया जाएगा।

You may also like
Seraikela News: चंपई ने जमशेदपुर का सुझाया नया नाम, कोल्हान की सियासत गर्म+VDO
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस

Leave a Reply