Home > Politics > सपा नेता शबीह हैदर मीनू ने सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का किया अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि

सपा नेता शबीह हैदर मीनू ने सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का किया अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : समाजवादी पार्टी के सरंक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर मंझनपुर के पूर्व चेयर मैन प्रतिनिधि व सपा नेता शबीह हैदर उर्फ मीनू ने सैफई स्थित आवास पर नेता जी के शव का अंतिम दर्शन किया। उन्होंने नेता जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प डाल कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शबीह हैदर के साथ रहे कमरुल हसन और प्रधान कुलदीप मिश्रा ने भी नेता जी को श्रद्धांलि दी। गौरतलब है कि अपने जीवन काल मे नेता जी जब मंझनपुर आए थे, उस समय उन्होंने मीनू के सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया था। मायावती का पुतला जलाने के बाद मुलायम सिंह यादव मीनू से अलग ही लगाव रखते थे। उसी लगाव को बरकरार रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मीनू का ख़्याल रखते हैं। जब भी कभी अखिलेश यादव का कौशांबी दौरा होता है। तो वो मीनू से मिलने जरूर पहुंचते हैं।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply