Home > Crime > रंजीत हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी करणी सेना युवा का प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह व छब्बो अभी भी फरार, तलाश में पुलिस कर रही छापामारी

रंजीत हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी करणी सेना युवा का प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह व छब्बो अभी भी फरार, तलाश में पुलिस कर रही छापामारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टेल्को में रंजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। रंजीत सिंह की हत्या करणी सेना युवा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत की बेटी घटना के समय अपने पिता के साथ थी। उसी के सामने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रंजीत सिंह की बेटी ने रविवार को एक वीडियो जारी किया है। इसमें उसने कहा है कि वह हत्यारों को पहचानती है। उसने बताया कि जब घटना वाले दिन वह अपने पापा रंजीत सरदार के साथ दुर्गा पूजा घूमने निकली थी और टेल्को में पूजा पंडाल पर पहुंची थी। वहां सभी लोग भोग खाने जा रहे थे। तभी व्हाइट शर्ट और ब्लैक जींस पहने हुए एक अंकल उनके पापा से बात कर रहे थे। यह अंकल छब्बो थे और उनके साथ दूसरा गणेश सिंह था। रंजीत की बेटी ने बताया कि दोनों हत्यारोपी उसके पापा से अच्छे से बात कर रहे थे। हालचाल पूछा। दोनों ने एक दूसरे का नंबर भी लिया। थोड़ी देर बाद जब वह लोग कार की तरफ बढ़ रहे थे। तभी वाइट शर्ट वाले छब्बू ने रंजीत सिंह को पीठ पर गोली मारी। संजीव सिंह जमीन पर गिर गए। तभी गणेश सिंह ने उसके रंजीत सिंह के सिर पर गोली मार दी। गैंगस्टर गणेश सिंह फरार है। उसकी तलाश में छापामारी चल रही है। पुलिस की एक टीम पंजाब और दूसरी बिहार भेजी गई है। पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply