Home > Crime > उत्पाद विभाग ने एमजीएम व गालूडीह थाना क्षेत्र के कई गांव में की छापामारी, 5 अवैध महुआ शराब भट्टी ध्वस्त

उत्पाद विभाग ने एमजीएम व गालूडीह थाना क्षेत्र के कई गांव में की छापामारी, 5 अवैध महुआ शराब भट्टी ध्वस्त

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर शुक्रवार को एमजीएम थाना क्षेत्र और गालूडीह थाना क्षेत्र में छापामारी की है। उत्पाद विभाग की टीम ने ईंटामारा, गोविंदपुर और इंदुरमाटी गांव में 5 अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया है। इस मौके पर अवैध शराब बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि 180 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। 7000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट कर दिया गया है। अवैध शराब भट्टी चला रहे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि जब उन्होंने छापामारी की तो शराब भट्टी चला रहे लोग फरार हो गए थे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply