Home > Jamshedpur > जेएनएसी ने साकची में गोल चक्कर से बंगाल क्लब तक हटाया अतिक्रमण, लगातार चलेगा अभियान

जेएनएसी ने साकची में गोल चक्कर से बंगाल क्लब तक हटाया अतिक्रमण, लगातार चलेगा अभियान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जेएनएसी ने शनिवार की दोपहर साकची में गोल चक्कर से बंगाल क्लब तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क किनारे लगे ठेला और अन्य दुकानें हटा दी गईं। यहां कई गोलगप्पे के ठेले लगे थे। इसके अलावा वी टू मॉल कोलकाता बाजार के सामने लोग ठेला लगाए हुए थे। ठेला लगने से यहां लोग वाहन नहीं खड़ा कर पा रहे थे। यहां जेएनएसी की आवंटित पार्किंग है। इसमें दुकानें लगाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद लोग दुकानें लगा रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार लाव लश्कर के साथ पहुंचे और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। जेएनएसी के कर्मचारियों को देखते ही बहुत से दुकानदार अपनी अपनी दुकानें समेट कर चलते बने। जिन लोगों ने दुकानें नहीं हटाईं उनको जबरन हटवाया गया। जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने कहा है कि अब वह लगातार अभियान चलाएंगे। यह जेएनएसी की आवंटित पार्किंग है। यहां ठेला लगाना मना है। इसके बावजूद ठेला लोग लगा रहे हैं। इसकी सूचना जेएनएसी के पार्किंग ठेकेदार को देनी चाहिए थी। लेकिन, उसने नहीं दी। उन सभी को शो काज भी किया जाएगा।

अतिक्रमण के बारे में बता रहे विशेष पदाधिकारी संजय कुमार
You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply