Home > Crime > उत्पाद विभाग ने बिरसानगर और एमजीएम इलाके में छापामारी कर ध्वस्त की तीन अवैध शराब भट्टी

उत्पाद विभाग ने बिरसानगर और एमजीएम इलाके में छापामारी कर ध्वस्त की तीन अवैध शराब भट्टी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर शनिवार को अभियान चलाकर बिरसानगर और एमजीएम थाना क्षेत्र में 3 अवैध शराब भट्टी ध्वस्त की है। बिरसा नगर के लुपुंगडीह और एमजीएम के छोटा बांकी में शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है। यहां मौजूद जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया। अवैध शराब भट्टी चलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तीनों फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सहायक आयुक्त उत्पाद ने बताया कि घटनास्थल पर मिला 10500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट कर दिया गया है और 200 लीटर महुआ की शराब जब्त की गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply