Home > Education > मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड की रहने वाली छात्रा फीस बकाया होने से नहीं कर पा रही थी पढ़ाई, समाजसेवी रानी गुप्ता ने माफ कराई

मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड की रहने वाली छात्रा फीस बकाया होने से नहीं कर पा रही थी पढ़ाई, समाजसेवी रानी गुप्ता ने माफ कराई

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड की रहने वाली छात्रा हर्षिता आनंद मैट्रिक पास होने के बाद अपने मैट्रिक का सर्टिफिकेट नहीं ले पा रही थी‌। क्योंकि, उसकी 1 साल की स्कूल की फीस बकाया थी। फीस 45000 रुपए थी। हर्षिता के माता पिता आर्थिक रूप से परेशान होने के चलते फीस नहीं जमा कर पाए। इससे मैट्रिक की मार्कशीट नहीं मिली और हर्षिता 3 साल से घर पर बैठी हुई थी। आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति बिहार झारखंड की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन की प्रदेश वरिष्ठ उप निदेशक रानी गुप्ता ने बुधवार को विद्यालय के डायरेक्टर से बात की और फीस माफ कराने के बाद हर्षिता आनंद को उसकी मार्कशीट दिलाई। अब हर्षिता आनंद आगे की पढ़ाई कर सकेगी।

छात्रा हर्षिता आनंद
You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply