Home > Crime > मानगो की युवती को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में मानगो पुलिस ने सोनारी में चिपकाया इश्तेहार

मानगो की युवती को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में मानगो पुलिस ने सोनारी में चिपकाया इश्तेहार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो की एक युवती को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी कृष्ण कांत प्रसाद के सोनारी स्थित घर पर पुलिस ने मंगलवार को इश्तहार चिपकाया है। कृष्णकांत फरार चल रहे हैं। उनके दो मकान पर इश्तहार चिपकाया गया है। उनका एक मकान किराए पर है।

इश्तिहार चिपका रही पुलिस

जो मनबोध बस्ती में है। वहां भी पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है और सोनारी में पैतृक मकान पर भी इश्तहार चिपकाया गया है। मानगो थाने की पुलिस ने बताया कि कृष्णकांत मानगो की एक युवती को अश्लील मैसेज भेजते थे। युवती के पिता ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। लेकिन कृष्णकांत फरार हैं। बुधवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चिपकाया गया है। एक महीने के अंदर कृष्णकांत को न्यायालय में हाजिर होने को कहा गया है। अगर वह एक महीने के अंदर हाजिर नहीं होते हैं तो घर की जब्ती कुर्की की जाएगी।

मानगो थाने के दरोगा
You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply