Home > Lifestyle > कौशांबी : मंझनपुर में पूरे अकीदत के साथ निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस, हुई नौहाखानी

कौशांबी : मंझनपुर में पूरे अकीदत के साथ निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस, हुई नौहाखानी

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी: मंझनपुर में रविवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहि व आलेही वसल्लम के नवासे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहल्लुम अकीदत और एहेतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर अमजद हुसैन रिजवी के अजाखाने में मजलिस हुई। मजलिस में यासीन रिजवी ने सोजखानी की। मजलिस को मौलाना शहंशाह हुसैन रिजवी ने खिताब फरमाया। इसके बाद जुलजनाह, अलम और अमारी का जुलूस निकला। जुलूस में मरसिया पढ़ी गई। जब अरबईन को आए हरम कत्लगाह में। मीरा मियां के इमामबाड़े तक मरसिया हुई। इसके बाद नौहाखानी और सीनाजनी हुई। नौहाखानी हुई।नौहा पढ़ा गया- शब्बीर को राहे गुरबत में नाना का जो रौजा याद आया। जुलूस के दौरान लोगों ने सबील लगाकर लोगों को पानी पिलाया। जुलजनाह का यह जुलूस कर्बला पहुंचकर खत्म हुआ।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply